Raebareli News: ओपीडी में भीड़, 1800 मरीज उमड़े

Raebareli News: ओपीडी में भीड़, 1800 मरीज उमड़े
View on original source
Category: Health
Share
Archive
Like
परचा काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक लंबी लाइनें लगी रहीं। ओपीडी कक्षों के बाहर भी मरीजों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। रक्त जांच के साथ ही एक्सरे जांच के लिए भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इमरजेंसी में जुकाम, बुखार और डायरिया के 18 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें अंश (4), सावित्री (2), देवनाथ (47) और अंकित (8) आदि मरीज शामिल थे। चिकित्सक डॉ. सलीम ने बताया कि मौसम बदलने से मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों पर खास नजर रखने की सलाह दी। डॉ. सलीम ने कहा कि समस्या होने पर तुरंत चिकित्सीय सलाह लेकर इलाज शुरू कराना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.