Shamli News: कैराना मार्ग पर दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया

Shamli News: कैराना मार्ग पर दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
Shamli News: कांधला। कस्बे के कैराना मार्ग स्थित बाईपास पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कई लोगों ने दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके शरीर से खून बहने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में भर्ती कराया। मंगलवार को थाने तहरीर देते हुए घायल राकिब पुत्र शरीफ ने बताया कि वह अपने साथी आसिफ पुत्र तहसीन के साथ कैराना मार्ग स्थित बाईपास पर बैठे हुए थे और वहां ट्रैक ठीक कर रहे थे। इसी दौरान कई लोग मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों के साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी-डंडों से दोनों पर हमला कर दिया。

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.