Lucknow News: कच्चे केले लौटाने के विवाद में दंपती को पीटा, बच्ची सड़क पर फेंकी

Lucknow News: कच्चे केले लौटाने के विवाद में दंपती को पीटा, बच्ची सड़क पर फेंकी
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
गुडंबा। फैजुल्लागंज में जगलाल पेट्रोल पंप के पास चार सितंबर को कच्चे केले वापस करने के विवाद में दुकानदार ने तीन साथियों के साथ दंपती को पीट दिया। आरोपियों पर उनकी ढाई साल की बेटी को सड़क पर फेंकने का भी आरोप है। मड़ियांव पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फैजुल्लागंज के तिरंगा चौराहा निवासी अर्चना सिंह के मुताबिक, रात करीब 11 बजे वह पति संदीप कुमार सिंह और बेटी रूही के साथ वहां से गुजर रही थीं। संदीप ने महेश से केले खरीदे थे, जो कच्चे निकले। रुपये वापस मांगने पर महेश ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने तीन साथियों के साथ उनकी व पति की पिटाई की। आरोप है कि इस दौरान बच्ची को उनसे छीनकर सड़क पर फेंक दिया गया। इससे बच्ची के पैर में चोट आई। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.