मानदेय वृद्धि की घोषणा से कार्यकत्रियां गदगद, उत्कृष्ट कार्य पर हुआ सम्मान

मानदेय वृद्धि की घोषणा से कार्यकत्रियां गदगद, उत्कृष्ट कार्य पर हुआ सम्मान
View on original source
Category: Financial
Share
Archive
Like
उरई। संवाददाता सीएम द्वारा अयोध्या से आंगनबाड़ी कार्यकत्री सम्मान समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा से कार्यकत्रियां गदगद दिखाई दीं। सीएम के कार्यक्रम का विकास भवन में लाइव प्रसारण सुनने के बाद जनप्रतिनिधि एवं अफसरों ने उनको सम्मानित किया।शासन द्वारा अब कार्यकत्रियों के मानदेय में 4 हजार की बढ़ोतरी करते हुए 8 हजार से 12 हजार तथा सहायिकाओं के मानदेय में 2 हजार की वृद्धि करते हुए 4 हजार से 6 हजार कर दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय ड्रेस के लिए साड़ी क्रय करने के लिए कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भी भेजी गई है साथ ही 5 लाख तक की कैशलेस इलाज की सुविधा से आच्छादित किया। कालपी विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी, प्रशासक घनश्याम अनुरागी, डीएम राजेश कुमार पाण्डेय, सीडीओ केके सिंह, डीपीओ राकेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विभागीय कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाओं ने रानी लक्ष्मीबाई सभागार, विकास भवन उरई सहित जनपद की सभी तहसीलों में किया गया देखा व उध्बोधन सुना। डकोर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ममता, कमलेश, अर्चना एवं माया तथा परियोजना उरई शहर की श्वेता शर्मा, गायत्री राठौर, ब्रह्मा देवी, राबिया एवं अनामिका सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने सैम श्रेणी से सुपोषित हुए चार बच्चों को पोषण पोटली प्रदान की, जबकि सात गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा रेसिपी आधारित पोषाहार से तैयार किए गए विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.