Unnao News: किशोर का घर में रस्सी के फंदे से लटका मिला शव

Unnao News: किशोर का घर में रस्सी के फंदे से लटका मिला शव
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
अचलगंज। सनेहीनगर में किशोर का शव कमरे में रस्सी से फंदे पर लटका मिला। यह देख बाबा ने शोर मचाया, तब परिजनों को पता चला। पुलिस ने जांच की तो बताया गया कि वह कई दिनों से बीमार था। उसके हाथ में ग्लूकोस चढ़ाने के लिए वीगो भी लगा था। नगर पंचायत अचलगंज के वार्ड-आठ सनेहीनगर हड़हा निवासी रमेश लोधी ने बताया कि उनका बेटा सभाजीत उर्फ साहिल (15) पढ़ाई नहीं करता था। वह खेती के काम में हाथ बंटाता था। बताया कि वह कई दिनों से बीमार था। उसका इलाज कराया जा रहा था लेकिन हालत में सुधार नहीं हो रहा था। सोमवार को उसका शव घर के कमरे में छत के छल्ले में प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। बाबा कल्लू ने शव देखा तो पता चला। घटना के समय परिवार के लोग खेत में थे। आत्महत्या की सूचना पर उपनिरीक्षक शिवकुमार पांडेय ने मौके पर पहुंच जांच की। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत से मां अनीता, पिता, बाबा, दादी प्रेमा देवी सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की सूचना दी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.