Purnia News: रूपौली अंचल के तीन पंचायतों में चार स्थानों पर सामुदायिक रसोई की शुरुआत

Purnia News: रूपौली अंचल के तीन पंचायतों में चार स्थानों पर सामुदायिक रसोई की शुरुआत
View on original source
Category: Blend
Share
Archive
Like
Purnia News: --------रूपौली, एक संवाददाता। रूपौली अंचल के बाढ़ प्रभावित तीन पंचायतों में प्रभावित परिवारों के लिए चार जगहों पर सामुदायिक रसोई की शुरुआत कर दी गई ह Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। रूपौली अंचल के बाढ़ प्रभावित तीन पंचायतों में प्रभावित परिवारों के लिए चार जगहों पर सामुदायिक रसोई की शुरुआत कर दी गई है । इसके सफल संचालन को लेकर शिविर प्रभारी और नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है। कोयली सिमरा पूरब में उo मo विद्यालय सिमरा और प्राथमिक विद्यालय कोसकीपुर, कोयली सिमरा पश्चिम में मध्य विद्यालय पुरानी नंदगोला और भौवा परवल में प्राथमिक विद्यालय साधुपुर मंझोडीह में सामुदायिक रसोई घर की शुरुआत की गई है। जहां प्रभावित परिवार पका पकाया भोजन ग्रहण करेंगे。 ---- ----- -एडीएम आपदा ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा :- ------- -प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित भौवा परवल और कोयली सिमरा पश्चिम पंचायत का नाव से पदा एडीएम सह डीपीआरओ सुजय कुमार सिंह ,सहायक आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रणव कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा अनुपम ने सोमवार के दिन निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने लोगों से पूछताछ करते हुए वस्तु स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक जरूरी दिशा निदेश दिया । ---------- --------------- -दर्जनों विद्यालय में घुसा बाढ़ का पानी :- ----- -कारी कोसी नदी के बढ़े जलस्तर से प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है । जिसको लेकर प्रभावित विद्यालयों को बगल के विद्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है। बाढ़ पानी से प्रभावित हुए विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय धोबिनिया बासा, मध्य विद्यालय मोहनपुर, प्राथमिक विद्यालय साधुपुर मंझोडीह, प्राथमिक विद्यालय टोपरा, मध्य विद्यालय जंगल टोला, प्राथमिक विद्यालय महर्षि नगर डोभा, प्राथमिक विद्यालय फुलकिया बासा डोभा, प्राथमिक विद्यालय बघवा बासा, प्राथमिक विद्यालय गोढ़ी टोला सपाहा ,उच्च माध्यमिक विद्यालय भौवा परवल,उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरी और उच्च माध्यमिक विद्यालय विजय मोहनपुर शामिल है। ---- ------ ------ ----------------- -बोले अधिकारी:- -पानी कुछ बढ़ा है । स्थिति अभी नियंत्रण में हैं। चार जगहों पर सामुदायिक रसोईघर की शुरुआत कर दी गई है। आवश्यकतानुसार और रसोई घर का संचालन किया जाएगा। -अनुपम, अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा। -------------------------------- -कारी कोसी में उफान से घर-आंगन तक पहुंचा बाढ़ का पानी : -------- -07purn9-रुपौली डोभा मिलिक पंचायत के फुलकिया टोला गांव स्थित सड़क पर पानी -07urn10-रुपौली डोभा मिलिक पंचायत के फुलकिया टोला स्थित घर में पानी -07purn13-रुपौली बाढ़ प्रभावित विजय मोहनपुर पंचायत स्थित मोहनपुर गांव में बाढ़ का पानी रूपौली, एक संवाददाता। कारी कोसी नदी का रुख आक्रामक होते जा रहा है। कोयली सिमरा पूरब और पश्चिम, भौवा परवल, विजय लालगंज, विजय मोहनपुर, कांप पंचायतों के बाढ़ से प्रभावित होने के बाद अब डोभा मिलिक, लक्ष्मीपुर छर्रापट्टी,गोरियर पट्टी श्रीमाता आदि पंचायतों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से प्रखंड क्षेत्र के इन पंचायतों के निचले इलाके में बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है। लोगों का कहना है कि कुरसेला के समीप गंगा और कोसी में उफान के चलते कारी कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। इसलिए रूपौली प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है। कारी कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर से कई पंचायतों के निचले इलाके में जलभराव होने लगा है। प्रभावित होने वाले नए पंचायतों में डोभा मिलिक, लक्ष्मीपुर छर्रापट्टी,गोरियर पट्टी श्रीमाता आदि पंचायत शामिल है। विजय कारी कोसी नदी के जलस्तर में बीते दिनों से हो रही वृद्धि से प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पंचायतों में लोगों की स्थिति दयनीय होने लगी है। प्रभावित जगहों पर लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है। लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त होने के साथ ही उनकी मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। वहीं कई जगहों पर सड़क पर पानी चढ़ जाने से आवागमन भी प्रभावित होने लगा है। कारी कोसी नदी के समीप बसा डोभा मिलिक पंचायत का फुलकिया टोला जहां बाढ़ का पानी आंगन में प्रवेश कर गया है। गांव में लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न होने लगा है। गांव स्थित सड़क पर एक जगह पानी के चढ़ जाने से आवागमन प्रभावित होने लगा हैं।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.