Pitru paksha Special Train: पितृपक्ष पर यात्रियों को बड़ी राहत, रानी कमलापति-गया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Pitru paksha Special Train: पितृपक्ष पर यात्रियों को बड़ी राहत, रानी कमलापति-गया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
View on original source
Category: Tourism
Share
Archive
Like
भारतीय रेलवे ने पितृपक्ष में यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति और गया के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी और आरक्षण शुरू हो गया है। Indian Railway pitra paksha special Train | भोपाल। भारतीय रेलवे समर वेकेशन और त्योहार के समय में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी करता है। इसी कड़ी में पितृपक्ष के लिए तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे मंडल ने पितृपक्ष के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 01661/01662 रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति विशेष ट्रेन संचालन करने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन रानी कमलापति से 03 फेरे तथा गया से 03 फेरे लेगी। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने कहा कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस अतिरिक्त रेल सेवा का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन के लिए आरक्षण अभी से शुरू हो गया है। यात्री इस स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा रेलवन एप/ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। क्या रहेगा समय और स्टॉपेज सीनियर डीसीएम ने बताया कि गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति से 27 सितंबर रविवार, 02 अक्टूबर शुक्रवार एवं 07 अक्टूबर बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन रानी कमलापति से 15.20 बजे प्रस्थान कर नर्मदापुरम 16.34 बजे, इटारसी 17.05 बजे होकर अगले दिन गया 14.30 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 01662 गया से 30 सितंबर बुधवार, 05 अक्टूबर सोमवार एवं 10 अक्टूबर शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन गया से 15.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन इटारसी 14.05 बजे एवं नर्मदापुरम 14.43 बजे होकर रानी कमलापति स्टेशन 16.15 बजे पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिसमें 02 एसएलआर/डी, 04 सामान्य श्रेणी, 12 स्लीपर, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी शामिल हैं। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का ठहराव नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन, अनुग्रह नारायण रोड रहेगा।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.