लखनऊ में उतरने से पहले राहुल गांधी के विमान को हवा में चक्कर लगाना पड़ा

लखनऊ में उतरने से पहले राहुल गांधी के विमान को हवा में चक्कर लगाना पड़ा
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
लखनऊ, आठ सितंबर (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी के मंगलवार को दिल्ली से लखनऊ आ रहे विमान को खराब मौसम की वजह से लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरने से पहले हवा में चक्कर लगाना पड़ा। विमानन सूत्रों ने यह जानकारी दी। राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिन के दौरे पर जाने के लिए लखनऊ आ रहे थे। सूत्रों ने बताया कि एअर इंडिया की एयरबस ए320 उड़ान के पहुंचने का तय समय अपराह्न 3:30 बजे था, लेकिन यह चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर करीब अपराह्न 3:55 बजे उतरी। सूत्र ने कहा, ''विमान तय समय से करीब 20-25 मिनट की देरी से दिल्ली से रवाना हुआ था। पहली बार संपर्क करने पर हल्की बारिश और कम वायुमंडलीय दबाव के कारण विमान उतर नहीं पाया और उसे हवा में चक्कर लगाना पड़ा।'' उन्होंने कहा, ''ऐसे मौसम में यह एक सामान्य प्रक्रिया है।'' उन्होंने कहा, ''हवा में चक्कर लगाने के करीब सात मिनट बाद विमान सुरक्षित रूप से उतर गया, जिसके बाद यात्री विमान से उतरे और अपनी-अपनी मंजिल के लिए रवाना हो गए।'' विमान के उतरने के बाद हवाई अड्डे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय पार्टी नेताओं ने गांधी का स्वागत किया जिनमें कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय समेत कई प्रमुख लोग शामिल थे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से रायबरेली के लिए रवाना हो गए। लोकसभा में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करने वाले गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। मंगलवार शाम को उनके पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय निवासियों और विभिन्न समूहों से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। बुधवार को वह जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होंगे और अपने संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। भाषा किशोर आनन्द सुरभि सुरभि

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.