रांची के इन इलाकों में 9 सितंबर को 6 घंटे तक बिजली रहेगी गुल , देखें पूरी लिस्ट

रांची के इन इलाकों में 9 सितंबर को 6 घंटे तक बिजली रहेगी गुल , देखें पूरी लिस्ट
View on original source
Category: Blend
Share
Archive
Like
अशोकनगर में दोपहर 12 से 3.30 बजे तक बिजली बंद 33/11 केवीए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल अशोकनगर के तहत आरडीएसएस योजना के अंतर्गत केबलिंग का काम किया जायेगा. इसके कारण दोपहर 12 बजे से 3.30 बजे तक अशोकनगर एक्सटेंशन, अशोक कुंज, सेंट्रल अशोका, रामदेव विहार, मोहन मार्केटिंग कांप्लेक्स, गोपाल मार्केटिंग कांप्लेक्स, अरगोड़ा चौक सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. मोरहाबादी से जुड़े इलाकों में छह घंटे कटौती 33/11 केवीए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल आरएमसीएच के तहत एचटी लाइन में केबलिंग और पोल का काम किया जायेगा. इसके कारण सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नगराटोली फीडर से जुड़े नवीन मित्रा रोड, मधुरेणु अपार्टमेंट के आसपास सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. अपर हटिया समेत कई इलाकों में बिजली बंद 33/11 केवीए पावर हाउस तुपुदाना के हटिया फीडर में आरडीएसएस योजना के तहत नंगे तारों को कवर्ड केबल में बदलने का काम किया जायेगा. इसके कारण सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अपर हटिया, एकता नगर, लोअर हटिया, ओबरिया रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विकास बाजार में 11 से 2 बजे तक बिजली बाधित 33/11 केवीए सब डिवीजन ओरमांझी के विकास फीडर में यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम होगा. इसके कारण सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक विकास बाजार और आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. कटहल मोड़ और मानसरोवर नगर में भी कटौती 33/11 केवीए आईटीआई फीडर में आरडीएसएस योजना के तहत एलटी रिकंडक्टिंग का काम पूरा किया जायेगा. इसके कारण सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक मानसरोवर नगर, कटहल मोड़ और आईटीआई फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.