Bareily News: सपा की नई टीम को मिला मिशन चुनाव का जिम्मा

Bareily News: सपा की नई टीम को मिला मिशन चुनाव का जिम्मा
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
Bareily News: समाजवादी पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी अब चुनावी मोर्चे पर सक्रिय होगी। सोमवार को जिला कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव और जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों समेत सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव राजकुमार पाल ने किया। शुभलेश यादव ने कहा कि संगठन में पद प्रतिष्ठा का नहीं, जिम्मेदारी का विषय है। सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनता की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरने की जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी जल्द बड़ा आंदोलन करेगी। पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि जिला कार्यकारिणी का गठन सामाजिक न्याय और पीडीए के विचार को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष जिस प्रत्याशी को टिकट देंगे, उसके समर्थन में पूरी पार्टी एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगी।संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार बनेगी। महासचिव राजकुमार पाल ने कहा कि नई कार्यकारिणी नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरते हुए संगठन को मजबूत करेगी और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाएगी। इस दौरान पीयूष वर्मा, प्रमोद बिष्ट, प्रमोद यादव, बृजेंद्र पटेल, अशोक यादव, भद्रसेन गंगवार, बृजेंद्र सिंह, जितेंद्र मुंडे, चौधरी बृजेंद्र, प्रदीप मौर्या, रईस मियां अब्बासी, तनवीरउल इस्लाम, योगेश सिंह, संजीव दन्नू, ताजुद्दीन, हसनैन खा, डॉ सत्यदेव मैथिल, नवीन कश्यप आदि मौजूद रहे।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.