नैनी। शहर के रसूलाबाद स्थित मुक्तिधाम परिसर में मंगलवार को आयोजित शोकसभा में पूर्व विधायक एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुग्रह नारायण सिंह ने पत्रकार देवाशीष श्रीवास्तव की सास स्वर्गीय विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।बताया गया कि श्रीमती विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव लिवर में संक्रमण के चलते करीब 15 दिनों से स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में उपचाराधीन थीं।
सोमवार देर रात 56 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। शोकसभा में नैनी क्षेत्र के बड़ी संख्या में पत्रकारों के साथ शहर के गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक एवं परिचित शामिल हुए। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि बुजुर्गों का साया सिर से उठ जाने के बाद जीवन में गहरा खालीपन महसूस होता है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश सरकार, राजीव वर्मा, घनश्याम दत्त शुक्ला, मोहम्मद नसीम, शहर के मशहूर एंकर एवं रंगमंच कर्मी प्रियांशु श्रीवास्तव, उनके भाई प्रत्यांशु श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में पत्रकार, शुभचिंतक एवं परिचित मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
(0)Comments