Shamli News: डिस्टलरी कम्पनी के पुराल के ढेर में लगी भीषण आग, पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

Shamli News: डिस्टलरी कम्पनी के पुराल के ढेर में लगी भीषण आग, पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
Shamli News: चौसाना। शामली-शामला स्थित बायोफ्यूल सुपीरियर डिस्टलरी के डंपिंग ग्राउंड में मंगलवार को पुराल (पुआल) के ढेर में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और डंपिंग ग्राउंड में रखी पुराल की बड़ी मात्रा जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुराल के ढेर से अचानक तेज लपटें उठने लगीं और चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया। कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया गया।बताया गया कि आग डंपिंग ग्राउंड में करीब एक एकड़ क्षेत्र में रखी पुराल की गांठों में लगी थी। आग से पुराल की बड़ी मात्रा जलकर पूरी तरह राख हो गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब पांच लाख रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आकलन संबंधित विभाग और फैक्ट्री प्रबंधन की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।ऊन शुगर मिल डिस्टलरी के अधिकारी संजय शुक्ला ने बताया कि करीब एक एकड़ क्षेत्र में रखी पुआल की गांठों में आग लगी थी। बारिश के बाद पुराल के अंदर गैस बनने से आग लगने की संभावना रहती है। दमकल टीम की मदद से आग पर नियंत्रण पा लिया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.