मुंबई, 08 सितंबर (वार्ता)लोकप्रिय गायक राज बर्मन की आवाज में रोमांटिक गीत 'बस प्यार कर' रिलीज हो गया है। सपासा म्यूजिक क्रिएशन द्वारा प्रस्तुत इस गीत में अभिनेता हर्ष राजपूत और सृजिता डे नजर आ रहे हैं। गीत प्यार, नजदीकियों और उस खास रिश्ते की खूबसूरती को दर्शाता है, जिसमें दो लोग अपनी छोटी-सी दुनिया बसाते हैं।
इश्तियाक और मुस्ताक द्वारा कंपोज किए गए इस गीत के बोल इश्तियाक खान ने लिखे हैं। गीत में प्यार के विभिन्न रंगों
कोमलता, नजदीकियां, शरारत और अपने साथी के सामने बिना किसी झिझक के खुद को व्यक्त करने की आजादी को खूबसूरती से पेश किया गया है।
'बस प्यार कर' की कहानी उस खास इंसान के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो सिर्फ प्रेमी या साथी नहीं, बल्कि सुकून और सुरक्षित एहसास का पर्याय बन जाता है। गीत इसी भाव को सरल और भावनात्मक अंदाज में सामने लाता है।
राज बर्मन ने कहा कि 'बस प्यार कर' प्यार के सबसे सच्चे और खूबसूरत रूप का जश्न मनाने वाला गीत है। उन्होंने कहा कि सच्चे प्यार में दो लोग ऐसी दुनिया बना लेते हैं, जहां वे बिना किसी डर या झिझक के अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं। गीत की सादगी और गर्माहट से वह खुद भी जुड़ाव महसूस करते हैं और उम्मीद है कि श्रोता भी इससे जुड़ेंगे।
प्रेम
वार्ता
(0)Comments