Ambala News: बॉक्सिंग चैंपियनशिप में करनदीप ने जीता रजत पदक

Ambala News: बॉक्सिंग चैंपियनशिप में करनदीप ने जीता रजत पदक
View on original source
Category: Sports
Share
Archive
Like
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के मुक्केबाज करनदीप ने सीबीएससी नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया है। जींद में तीन से छह सितंबर तक आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में करनदीप ने अंडर-14 आयु वर्ग के 46 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते हुए यह उपलब्धि दर्ज की और जिले का मान बढ़ाया। करनदीप अंबाला कैंट स्थित वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में बॉक्सिंग कोच संजय कुमार के मार्गदर्शन में नियमित और कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। अपनी लगन, अनुशासन और बेहतरीन खेल के चलते उन्होंने लगातार विभिन्न खेल मंचों पर पदक हासिल किए हैं। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत उनका चयन आगामी सीबीएससी नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है। इससे पूर्व भी करनदीप ने भिवानी में आयोजित एसजीएफआई स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक तथा सोनीपत में हुई डीएवी हरियाणा रीजन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। कोच संजय कुमार ने खिलाड़ी की सराहना करते हुए कहा कि करनदीप एक बेहद मेहनती और अनुशासित मुक्केबाज हैं। नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प के साथ वह भविष्य में राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अंबाला और प्रदेश का नाम रोशन करने का दम रखते हैं। करनदीप की इस सफलता पर पुलिस डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य, खेल विभाग, शिक्षकों, परिजनों तथा वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के प्रशिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.