तीरथ सिंह रावत बोले- भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी: काशीपुर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

तीरथ सिंह रावत बोले- भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी: काशीपुर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत, कांग्रेस पर भी साधा निशाना
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मंगलवार देर शाम जसपुर के बाद काशीपुर पहुंचे। काशीपुर पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह बाजार र इस दौरान मीडिया से बातचीत में तीरथ सिंह रावत ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूरे प्रदेश में मजबूती से उतरेगी। पार्टी पूर्ण और प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाएगी। तीरथ सिंह रावत ने बताया कि बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में पार्टी उत्तराखंड समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि संगठन चुनावी तैयारियों में जुटा है और भाजपा इन चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद हुए राजनीतिक विवाद पर भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जिस तरह इस मामले को मुद्दा बनाया, वह गलत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई ठोस चुनावी मुद्दा नहीं है, इसलिए वह ऐसे मामलों को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है। तीरथ सिंह रावत ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान भाजपा के कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.