Jaunpur News: मारपीट में घायल व्यक्ति की 37 दिन बाद मौत, शव लेकर थाने पहुंचे परिजन

Jaunpur News: मारपीट में घायल व्यक्ति की 37 दिन बाद मौत, शव लेकर थाने पहुंचे परिजन
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 12:30 AM IST नेवढ़िया क्षेत्र के बनेवरा गांव के पास नेवढ़िया - इटाये मार्ग पर परिजनों को समझाते बुझाते मडिया खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो नेवढ़िया। वृंदावन (मधुपुर) गांव में जमीन के विवाद में 37 दिन पहले बीते एक अगस्त को हुई मारपीट में घायल रमेश गौतम (55) की सोमवार की सुबह करीब पांच बजे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। शव लेकर नेवढ़िया थाने पहुंच गए। हत्या की प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मृतक के बड़े बेटे संदीप कुमार का आरोप है कि करीब दो घंटे तक थाने में कार्रवाई की मांग के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद परिजन शव लेकर एसपी कार्यालय जाने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस ने बनेवरा गांव के पास घेरेबंदी करके उन्हें रोक लिया। शव वाहन की चाबी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। तब तक नेवढ़िया और मड़ियाहूं थाने की पुलिस पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम रहा। सीओ मड़ियाहूं विजय चौधरी ने परिजनों को कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ मड़ियाहूं ने बताया कि मामले में पहले मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब उसमें गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.