सहारनपुर मस्जिद विवाद: भाजपा विधायक बोले- साक्ष्य चीख-चीख कर कह रहे हैं, यहां मंदिर था, मस्जिद नहीं

सहारनपुर मस्जिद विवाद: भाजपा विधायक बोले- साक्ष्य चीख-चीख कर कह रहे हैं, यहां मंदिर था, मस्जिद नहीं
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। सहारनपुर मस्जिद विवाद पर भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम आक्रांताओं ने देश के प्राचीन और आस्था के केंद्र मंदिरों को तोड़कर मस्जिदें बनवाईं, चाहे वह मथुरा, काशी विश्वनाथ हो या राम मंदिर। सहारनपुर में पुरातत्व विभाग को मिले साक्ष्यों का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि वहां मिले अवशेष साबित करते हैं कि उस जगह पर पहले हिंदू मंदिर था। विधायक ने कहा कि सनातनियों की सरकार आने से लोगों में अपने मंदिरों को पुनर्जीवित करने का भरोसा जगा है और सहारनपुर में भी जल्द दिव्य और भव्य मंदिर बनेगा। सहारनपुर मस्जिद विवाद को लेकर भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा, "जब मुस्लिम आक्रांताओं ने हमारे देश पर आक्रमण करके जगह-जगह कब्जा किया और जब उनकी सत्ता थी, तो उनका पहला काम यही था कि उन लोगों ने हमारी जो आस्था के केंद्र का मंदिर था, उसे तोड़ करके मस्जिद बनाया। वो चाहे हमारा मथुरा का श्री कृष्ण भगवान की जन्मस्थली हो, चाहे हमारा काशी विश्वनाथ हो, चाहे हमारा राम मंदिर हो, तो ऐसे जितने भी मंदिर जिस भी क्षेत्र शहर में थे, जो बहुत प्राचीन थे, जिनकी प्रति आस्था ज्यादा थी, तो उस समय के मुस्लिम आक्रांताओं ने उस मंदिर को जमींदोज करके वहां पर मस्जिद बनाया था।" भाजपा नेता ने कहा कि आज कहीं न कहीं सनातनियों की सरकार है। जब से सनातनियों की सरकार आई है, तब से आम जनता, पुजारियों और धार्मिक भावना वाले लोगों में यह विश्वास जगा है कि अब उन्हें अपने अस्तित्व को फिर से पाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि जिन मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाया गया था, उन्हें आज फिर से जीवित किया जा सकता है। सरकार के प्रति इसी आस्था और भरोसे के कारण कई जगहों पर कोर्ट में अपील दायर की गई हैं कि अगर जांच कराई जाए तो वहां मंदिरों के अवशेष मिलेंगे। भाजपा विधायक ने कहा कि सहारनपुर में पुरातत्व विभाग की टीम गई थी। विभाग ने वहां का वीडियो और तस्वीरें जारी की हैं। वहां मिली ईंटों, उनकी सभ्यता और कालखंड के बारे में बताया गया है। कई ईंटों पर भगवान के नाम भी अंकित मिले हैं। वहां गुफा और कुआं भी मिला है। उन्होंने कहा कि मिले सभी साक्ष्य चीख-चीख कर कह रहे हैं कि वहां हिंदू मंदिर था, मस्जिद नहीं। मंदिर अपना वजूद पाने के लिए सामने आ रहा है। इसके लिए उन्होंने यूपी सरकार और कोर्ट को धन्यवाद दिया, जिन्होंने समीक्षा करवाई। रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पुरातत्व विभाग कानून का पालन करके ही वहां गया होगा, बिना आदेश के कोई सरकारी विभाग नहीं जाता। कुछ लोग इसे राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहते हैं, लेकिन हिंदू और सनातनी प्रसन्न हैं। उन्हें विश्वास है कि वहां दिव्य और भव्य मंदिर का पुनर्निर्माण होगा। भाजपा नेता ने कहा कि सनातन सबसे पुराना धर्म है और बाकी सभी धर्मों की उत्पत्ति सनातन से ही हुई है। हमारी पहचान और प्राचीनता हजारों साल पुरानी है।उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ सहित कई जगहों पर मिले शिवलिंग जैसी आकृतियों को वजू खाना बताया जा रहा है, जो गलत है। वजू खाने का एक तय स्वरूप होता है, जहां पानी इकट्ठा कर हाथ-पैर धोए जाते हैं, किसी कुएं को वजू खाना कहना सही नहीं है। नेता ने आरोप लगाया कि यह हिंदू धर्म और संस्कृति को बदनाम करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि हिंदू कभी मस्जिदों पर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करते, लेकिन कुछ लोग मंदिरों को निशाना बनाते हैं। --आईएएनएस केके/डीएससी

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.