एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची चुनाव आयोग को खुद तैयार करना चाहिए : मनोज भारती

एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची चुनाव आयोग को खुद तैयार करना चाहिए : मनोज भारती
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
पटना, 08 सितंबर (वार्ता)। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने मंगलवार को कहा कि बिहार में प्रस्तावित विधान परिषद चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग को स्वयं लेनी चाहिए, जिससे सूची में विसंगतियों की आशंका दूर हो और उम्मीदवारों को चुनाव की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सके। श्री भारती ने पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अगले एक-दो महीने में विधान परिषद चुनाव होने हैं। वर्तमान व्यवस्था के तहत इन निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों को ही मतदाता सूची तैयार कराने की प्रक्रिया में भूमिका निभानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि पिछली बार 15 नवंबर 2025 तक मतदाता सूची जमा करने की समय-सीमा निर्धारित की गई थी और चुनाव आयोग ने 31 दिसंबर 2025 तक सूची प्रकाशित की थी।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.