हिसार में बाइक सवार दो युवकों की मौत: भागवत कथा में शामिल होकर घर लौट रहे थे दोनों, ट्राले की टक्कर से हादसा

हिसार में बाइक सवार दो युवकों की मौत: भागवत कथा में शामिल होकर घर लौट रहे थे दोनों, ट्राले की टक्कर से हादसा
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
माय सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 12:33 AM IST दो की मौत - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो हांसी भिवानी रोड पर सोमवार रात एक ट्राले की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पीछे गाड़ी में आ रहे परिजन दोनों को जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सेक्टर 9-11 निवासी श्याम मखीजा ने बताया कि उन्होंने हांसी के मदनलाल ढींगरा कम्युनिटी सेंटर में तीन दिन का भागवत कथा कार्यक्रम रखा हुआ था। सोमवार शाम 6:30 बजे कथा का समापन हुआ। कथा के समाप्त होने के बाद उनकी साली का लड़का 29 साल का रमन और उनके साले का लड़का 21 साल का प्रिंस बाइक पर सवार होकर भिवानी जा रहे थे। उनके पीछे गाड़ी में उनके परिजन आ रहे थे। रमन और प्रिंस जैसे ही बवानी खेड़ा की सीमा में पहुंचे, इस दौरान दोनों एक ट्रॉले की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे गाड़ी में आ रहे परिजनों ने दोनों को संभाला और हिसार के जिला नागरिक अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। माता-पिता का इकलौता बेटा था प्रिंस प्रिंस अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था जबकि रमन का एक भाई है। दोनों ही भिवानी के दादरी गेट के रहने वाले थे। श्याम मखीजा पहले हांसी की बैंक कॉलोनी में रहते थे। वे डेढ़ साल पहले ही हिसार के सेक्टर 9-11 में शिफ्ट हुए थे। उनकी कॉपी बनाने की फैक्ट्री है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.