Lucknow News: भाषा विवि के पहले शोधार्थी बने सहायक प्रोफेसर

Lucknow News: भाषा विवि के पहले शोधार्थी बने सहायक प्रोफेसर
View on original source
Category: Blend
Share
Archive
Like
लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 01:11 AM IST पीएचडी छात्र विनय कुमार खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रथम पीएचडी छात्र विनय कुमार का चयन कानपुर विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर हुआ है। उन्होंने शोध पर्यवेक्षक रुचिता सुजॉय चौधरी के मार्गदर्शन में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी। उनकी सफलता पर रुचिता सुजॉय चौधरी ने कहा कि शोधार्थी को उच्च शिक्षा में शिक्षक के रूप में स्थापित होते देखना गर्व का विषय है। विवि के कुलपति अजय तनेजा, कुलसचिव विकास और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के शिक्षक शचींद्र शेखर ने भी विनय कुमार को बधाई दी। विनय कुमार ने अपनी सफलता पर शोध पर्यवेक्षक रुचिता सुजॉय चौधरी, विभागीय शिक्षकों तथा विवि से मिले शैक्षणिक सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भाषा विवि में प्राप्त मार्गदर्शन को अपने शैक्षणिक जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी बताया।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.