Ghaziabad News: महिला ने लगाया पति पर हत्या के प्रयास का आरोप

Ghaziabad News: महिला ने लगाया पति पर हत्या के प्रयास का आरोप
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
गाजियाबाद ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 01:22 AM IST खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन में रहने वाली महिला ने पति और ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। श्वेता शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 नवंबर 2017 को उनकी शादी नोएडा निवासी रजत जोशी से हुई थी। आरोप है कि शादी में मायके से करीब 20 लाख रुपये खर्च किए और सोने-चांदी के आभूषण दिए। शादी के बाद पति के साथ बंगलूरू जाने पर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद और मारपीट शुरू हो गई। पति अधिक वेतन वाली नौकरी करने का दबाव बनाता था। महिला ने गर्भपात और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। 25 जुलाई 2026 की रात बच्चे को गुरुकुल में भर्ती कराने की बात को लेकर पति ने गाली-गलौज और मारपीट की। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.