Kannauj News: सीवीसी मशीन खराब, छह दिन से जांच को भटक रहे मरीज

Kannauj News: सीवीसी मशीन खराब, छह दिन से जांच को भटक रहे मरीज
View on original source
Category: Health
Share
Archive
Like
Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। वायरल फीवर के बढ़ते प्रकोप के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम की पब्लिक हेल्थ यूनिट में सीवीसी जांच छह दिन से बंद है। बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान भवन की छत से पानी टपककर यूनिट के अंदर पहुंच गया, जिससे सीवीसी मशीन खराब हो गई। जांच बंद होने से बुखार समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी की ओपीडी में इन दिनों रोजाना करीब 250 से 300 नए मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या बुखार से पीड़ित मरीजों की है। चिकित्सकों के अनुसार वायरल फीवर में कई मरीजों के हीमोग्लोबिन और प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत सामने आती है। ऐसे में सीवीसी जांच मरीज की स्थिति का आकलन करने में महत्वपूर्ण होती है। मशीन खराब होने के कारण मरीजों को जांच के लिए या तो इंतजार करना पड़ रहा है या निजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। इससे उन्हें अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा है। वहीं, पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का निर्माण करीब एक साल पहले ही कराया गया था। इतने कम समय में बारिश का पानी छत से टपकने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। मरीजों ने मशीन जल्द ठीक कराने के साथ भवन की छत की जांच कराने की मांग की है। स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि मशीन खराब होने की सूचना मैकेनिक को दे दी गई है। जल्द ही सीवीसी मशीन ठीक हो जाएगी।।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.