Raebareli News: बछरावां कोतवाली में युवक का हंगामा

Raebareli News: बछरावां कोतवाली में युवक का हंगामा
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के देदौर गांव निवासी दुर्गेश चौधरी का पैतृक मकान बछरावां कस्बे में है। इस मकान में उनके चचेरे भाई जितेंद्र चौधरी रहते हैं। दोनों भाइयों के बीच मकान बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दुर्गेश की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार दोपहर दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया। बातचीत के बाद दुर्गेश समेत अन्य लोग कोतवाली गेट पर धरने पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। विरोध प्रदर्शन तेज होने पर कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी दुर्गेश को जबरन खींचकर कोतवाली के अंदर ले गए। इस दौरान नोकझोंक भी हुई। दुर्गेश ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की और धमकाया। यह विरोध प्रदर्शन करीब एक बजे शुरू हुआ और लगभग आधा घंटे तक चला। बछरावां कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में बातचीत हो चुकी थी। इसके बावजूद दुर्गेश चौधरी मकान पर कब्जा कराने की मांग कर रहे थे। उन्हें न्यायालय का सहारा लेने की सलाह दी गई थी। दुर्गेश कोतवाली गेट के बाहर राजमार्ग पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसलिए उन्हें वहां से हटाकर कोतवाली के अंदर ले जाया गया। मामले में दुर्गेश, उनके चचेरे भाई जितेंद्र सहित चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से कार्रवाई नियमानुसार हुई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों द्वारा कोई अभद्रता नहीं की गई है। बछरावां थाना गेट के बाहर धरना देते पीड़ित परिवार की महिला और पुलिस के साथ होती नोकझोंक।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.