Kanpur : बीच सड़क पेशाब करने से रोका तो कारोबारी पर टूट पड़े दबंग, मौत

Kanpur : बीच सड़क पेशाब करने से रोका तो कारोबारी पर टूट पड़े दबंग, मौत
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
ओम चौराहे के पास सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने से रोकने पर हुआ विवाद, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस Kanpur । काकादेव थाना क्षेत्र के ओम चौराहे के पास मंगलवार को सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने से रोकने का विरोध करना एक कारोबारी को भारी पड़ गया। कहासुनी के बाद आरोपित युवकों ने कारोबारी अमित कुमार पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों और लात-घूंसों से की गई मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई। बताया गया कि ओम चौराहे के पास कुछ युवक बीच सड़क पेशाब कर रहे थे। स्थानीय कारोबारी अमित कुमार ने उन्हें सार्वजनिक स्थान पर ऐसा करने से रोका। इसी बात को लेकर युवकों से उनकी कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि बातचीत के दौरान युवक आक्रोशित हो गए और अमित के साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में कई लोग मौके पर जुट गए, लेकिन तब तक हमलावर अमित को गंभीर रूप से घायल कर चुके थे। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में अमित को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सीसीटीवी से खुलेगा राज घटना के बाद काकादेव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। आसपास के दुकानदारों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। कारोबारी की मौत के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.