Gopalganj News: बैकुंठपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष के बाद विभिन्न मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है और मारपीट की घटनाओं में चार लोग जख्मी हुए हैं। दुराचार के प्रयास में विफल होने पर मां-बेटी पर भी हमला किया गया।
Gopalganj News: बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के बलहा गांव में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष को लेकर मंगलवार को थाने में दो प्राथमिकी दर्ज करायी है। एक पक्ष के जितेन्द्र गिरि ने प्राथमिकी में दो लोगों को आरोपित बनाया है। वहीं, दूसरे पक्ष की प्रतिमा देवी ने नौ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मारपीट की घटनाओं में चार जख्मी
बैकुंठपुर में चार आरोपित गिरफ्तार बैकुंठपुर। स्थानीय पुलिस ने सोमवार की देर शाम विभिन्न गांवों में छापेमारी कर कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में चांदपुर गांव के हरेराम यादव, संजय यादव एवं बलहा गांव के रामकृपाल भारती शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने राजापट्टी कोठी बाजार के समीप सोमवार की रात नशे की हालत में धुत्त संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उधर, पुलिस ने चिउटाहां गांव में छापेमारी कर आरोपित रेखा देवी को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
मारपीट की घटनाओं में चार जख्मी
बैकुंठपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में मंगलवार को आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटनाओं में चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में सोनवलिया गांव की बबुंती देवी, रूहानी कुमारी, खैरा आजम गांव की नीरु कुंवर एवं मालती देवी शामिल हैं। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
दो बाइकों की भिड़ंत में युवक जख्मी
बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के ब्लॉक मोड़ के समीप स्टेट हाईवे 90 पर मंगलवार की दोपहर दो बाइकों के बीच हुई भिड़ंत में शंकरपुर के राहुल कुमार जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया।
दुराचार करने में विफल होने पर मां-बेटी को किया जख्मी
बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के एक गांव में दुराचार करने में विफल होने पर कुछ लोगों ने मां-बेटी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। पीड़िता ने मंगलवार को थाने में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी जांच कराई है। जिसमें पीड़िता किशोरी ने कहा है कि कुछ लोग दुराचार करने का प्रयास किए। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंची। उसके बाद आरोपितों ने किशोरी एवं उसकी मां के साथ मारपीट की।
(0)Comments