वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अपने विद्यार्थियों के लिए बीएचयू ने नोडल प्रतियोगी परीक्षा केंद्र (एनसीसीई) स्थापित करने की घोषणा की है। केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को सुव्यवस्थित शैक्षणिक मार्गदर्शन, परामर्श, दिशा-निर्देशन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। केंद्र के अंतर्गत सिविल सेवा, बैंकिंग, सशस्त्र बलों के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जाएगा। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि यह केंद्र इस भरोसे का प्रतीक है कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की शिक्षा विद्यार्थियों को केवल विश्वविद्यालय से बाहर के जीवन के लिए तैयार करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें देशभर में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाने के लिए भी सक्षम बनाना चाहिए।
(0)Comments