Pilibhit News: बच्चों के बीच हुई कहा सुनी के बाद चले लाठी-डंडे, चार घायल

Pilibhit News: बच्चों के बीच हुई कहा सुनी के बाद चले लाठी-डंडे, चार घायल
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
Pilibhit News: पूरनपुर। दो दिन पहले बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी डंडे और धारदार हथियार चले जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो लोगों के चोट गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार्रवाई के लिए दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। नगर के मोहल्ला खानकाह निवासी शाहरुख खान पुत्र कल्लन और पड़ोसी चुन्नी बेगम पत्नी जहूर खान के बच्चों के बीच 5 सितंबर को झगड़ा हो गया था। उसके बाद दोनों पक्षों ने बच्चों को समझा कर मामला शांत करा दिया। सोमवार को बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर दोनों पक्षों में फिर विवाद हुआ। उसके बाद जमकर मारपीट हुई जिसमें लाठी डंडे और धार-धार हथियार चले। इसमें शराफत, शाहरुख पुत्र कल्लन खान दूसरे पक्ष के सोहिल खान पुत्र जहीर खान, शाहिद खान पुत्र बशीर खान घायल हो गए। चारों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल की। सीएचसी में डॉक्टर ने शराफत खान, शाहरुख खान के चोट अधिक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल पवन कुमार पांडे ने बताया कि दो पक्षों में बच्चों को लेकर मारपीट हुई है। घायलों का मेडिकल परीक्षा कराया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.