मेला जाने से रोका तो नाराज युवती ने दी जान: सीतामढ़ी के चकवा पंचायत में फंदे से लटका मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद होगी आगे की कार्रवाई

मेला जाने से रोका तो नाराज युवती ने दी जान: सीतामढ़ी के चकवा पंचायत में फंदे से लटका मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद होगी आगे की कार्रवाई
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र में एक युवती ने जन्माष्टमी का मेला देखने जाने से मना करने पर आत्महत्या कर ली। युवती का शव सोमवार शाम चकवा पंचायत के सरेह से मिला था। मंगलवार को उसकी पहचान परसौनी गांव के मठवा टोला निवासी विनोद चौधरी की बेटी काजल परिवार के लोगों ने बताया कि काजल मेला देखने जाना चाहती थी, लेकिन उन्होंने उसे जाने से मना कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर काजल घर से निकल गई थी। बाद में उसका शव चकवा पंचायत के सरेह में फंदे से लटका मिला। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने आसपास की सोमवार शाम सरेह के पास शव मिलने की सूचना पर बैरगनिया पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवती की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ की। इसके बाद युवती की पहचान काजल चौधरी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई बैरगनिया थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को सरेह के पास एक युवती का शव मिला था, जिसकी तत्काल पहचान नहीं हो पाई थी। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के बाद युवती की पहचान काजल चौधरी के रूप में हुई। परिवार ने पुलिस को बताया कि मेला जाने से मना करने पर काजल नाराज थी और आवेश में आकर उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है। अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.