अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कार्यक्रम आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कार्यक्रम आयोजित
View on original source
Category: Blend
Share
Archive
Like
चित्तौड़गढ़। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर भदेसर ब्लॉक स्तरीय साक्षरता कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भदेसर में आयोजित किया गया। ब्लॉक साक्षरता समन्वयक योगेश भोजवानी ने बताया कि माणिक्य लाल वर्मा राउमावि भदेसर में विद्यालय के बच्चो द्वारा गांव में साक्षरता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोवर्धनलाल देवत ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में बच्चे घर-घर अलख जगाना है, देश को साक्षर बनाना है, हम सब ने यह ठाना है, भदेसर को सम्पूर्ण साक्षर बनाना है के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली के पश्चात संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सीबीईओ देवत, एसीबीईओ गर्ग व साक्षरता समन्वयक भोजवानी द्वारा उपस्थित विद्यार्थियो, अभिभावको व विद्यालय स्टॉफ को नव भारत साक्षरता कार्यक्रम, डिजीटल साक्षरता की जानकारी, साक्षर होकर नव भारत निर्माण में सहयोग देने का अनुरोध करते हुए इस पुनित कार्य में सहयोग करने का आहवान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण गर्ग, प्रधानाचार्य शम्भुलाल शर्मा, नव कुमार दशोरा, घीसालाल मेघवाल, हनुमान प्रसाद, राजेन्द्र धायल, लोकेश सैनी, मधु योगी, नीमा मोदी, आशा अठवाल, नीशा राठौड़, निर्मला चौरसिया सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित थे।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.