झरिया में महिला-युवती के साथ रहने का मामला पहुंचा थाना

झरिया में महिला-युवती के साथ रहने का मामला पहुंचा थाना
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
यह फोटो एआई से बनाई गयी है पुलिस के अनुसार, दोनों की मुलाकात पिछले साल धर्मशाला रोड स्थित एक जिम में हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने लगी. दोनों ने पुलिस को बताया कि समय के साथ उनके बीच नजदीकी बढ़ी और अब वे एक साथ रहना चाहती हैं. महिला ने पति से तलाक के लिए दी है अर्जी जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीया महिला का पहले प्रेम विवाह हुआ था और उसकी दो बेटियां हैं. बताया जा रहा है कि महिला ने पति से तलाक के लिए न्यायालय में अर्जी भी दाखिल की है. परिजनों के अनुसार, सात जुलाई को महिला और युवती दोनों घर से निकल गयी थीं. करीब 10 दिनों तक दोनों बकरीहाट में रहीं. बाद में परिजन महिला को वापस घर ले आये थे. मंगलवार को दोनों दोबारा घर से निकल गयीं. एसएसपी कार्यालय पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ा जानकारी के अनुसार, दोनों धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार से भी मिलीं और एक साथ रहने की इच्छा जतायी. इसकी जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन भी एसएसपी कार्यालय पहुंच गये. ये भी पढ़ें: SNMMCH में मरीज की मौत के बाद जांच शुरू, इमरजेंसी के छह वेंटिलेटरों के इस्तेमाल पर रोक इसके बाद लोकेशन के आधार पर बरवाअड्डा पुलिस ने दोनों को पकड़ा और झरिया थाना को सूचना दी. दोनों को झरिया थाना लाया गया, जहां पुलिस और परिजन उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे. दोनों परिवारों को समझाने का प्रयास थाना में महिला की दोनों बेटियों ने भी मां से घर लौटने की अपील की. वहीं महिला और युवती ने साथ रहने की इच्छा जतायी. समाचार लिखे जाने तक झरिया पुलिस दोनों और उनके परिवारों से बातचीत कर मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास कर रही थी.

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.