शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि 2047 तक ''विकसित भारत'' का लक्ष्य हासिल करने के सामूहिक संकल्प के प्रतीक के तौर पर हर घर में ''आशीर्वाद प्रदीप'' प्रज्ज्वलित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने की पहल भी की जाएगी। साथ ही, आर्थिक सहायता कार्यक्रमों में शामिल महिलाओं की मदद के लिए इस दिन को ''अन्नपूर्णा दिवस'' के रूप में भी मनाया जाएगा। भट्टाचार्य ने कहा कि स्कूली छात्रों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, पौधारोपण कार्यक्रम, रक्तदान शिविर और भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। एक महीने तक चलने वाला यह अभियान, जिसे दूसरे राज्यों में भी शुरू किया जाएगा, 17 अक्टूबर तक चलेगा। प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा कि यह अभियान सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे होने के मौके पर भी चलाया जा रहा। उन्होंने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
(0)Comments