Purnia News: हरदा बाजार में रोज लग रहा जाम, यात्री और आमलोग परेशान

Purnia News: हरदा बाजार में रोज लग रहा जाम, यात्री और आमलोग परेशान
View on original source
Category: Blend
Share
Archive
Like
Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। हरदा बाजार में एनएच-31 पर प्रतिदिन लगने वाले जाम से किसान, व्यापारी, यात्री और आमलोग परेशान हैं। खासकर दोपहर बाद बाजार में खरीदारी के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के बाद सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है और हरदा बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, एनएच-31 पर ट्रक, बस, टोटो, टेम्पो समेत बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। इसके अलावा हरदा बाजार की सर्विस सड़क तथा हरदा-सतकोदरिया मार्ग पर सड़क किनारे टेम्पो और फुटकर दुकानें लगी रहती हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। शाम चार बजे के बाद वाहनों और लोगों की भीड़ बढ़ने पर जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है। हरदा-सतकोदरिया और हरदा-कोलासी मार्ग की कम चौड़ाई के कारण बड़े वाहनों को निकलने में भी काफी परेशानी होती है। कई बार दोनों तरफ से वाहनों के आने के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। इससे यात्रियों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। फुटकर दुकानदारों का कहना है कि हाट की जमीन के बड़े हिस्से पर अतिक्रमण है। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए उन्हें सड़क किनारे दुकान लगाकर सामान बेचना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाट की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, सड़क किनारे लगने वाली दुकानों को व्यवस्थित करने और वाहनों के लिए उचित पार्किंग की व्यवस्था कराने की मांग की है। किसानों, व्यापारियों और आमलोगों ने जिला प्रशासन से हरदा बाजार की जाम की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.