गांव वालों के अनुसार तेज बारिश के दौरान सड़क के ऊपर से पानी का तेज बहाव शुरू हो गया। पानी के बहाव से सड़क के किनारे कटान होने लगा और देखते ही देखते सड़क का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क कटने से ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय सहित आसपास के बाजारों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है।
उनका कहना है कि मार्ग की मरम्मत जल्द नहीं कराई गई तो लगातार बारिश होने की स्थिति में सड़क का बाकी हिस्सा भी कट जाएगा। खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश का कहना है कि सहजना का संपर्क मार्ग कटने की सूचना मिली है और इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को अवगत कराया गया है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- - गलियों में पानी भरने से परेशान ग्रामीण पहुंचे ब्लाॅक मुख्यालय
जैतीपुर। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बझेड़ा भगवानपुर गांव का तालाब लबालब होने के बाद उसका पानी गांव की गलियों में भरने लगा। जलभराव से आवागमन में दिक्कत होते देख तमाम गांव वाले अधिकारियों को समस्या बताने सोमवार को ट्रैक्टर ट्राॅली से ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। वहां बीडीओ के नहीं मिलने पर उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी मनीष कुमार को समस्या बताई। पंचायत सचिव ने ग्रामीणों को जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान रामनिवास, ओमपाल, राकेश, शिवम, प्रदीप, प्रेमपाल, राजवीर आदि मौजूद रहे। संवाद
(0)Comments