आंगनबाड़ी केंद्रों को स्कूलों के करीब लाने की कवायद तेज हो गई है। मैपिंग रिपोर्ट में प्रदेश के 1,89,280 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 15,438 केंद्र ऐसे मिले हैं, जो स्कूलों से 200 मीटर के दायरे में हैं। अब इन केंद्रों को संबंधित स्कूलों में शिफ्ट करने की तैयारी है। इसका उद्देश्य बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देना और स्कूलों में बनी बाल वाटिका का बेहतर इस्तेमाल करना है। पांच जिलों में सबसे अधिक 713 केंद्र बदायूं में स्कूलों के 200 मीटर दायरे में मिले हैं। पीलीभीत में 274, लखीमपुर खीरी में 218, बरेली में 211 और शाहजहांपुर में 119 केंद्र इस दायरे में हैं। बरेली में कुल 2,857 केंद्रों में से 2,444 की मैपिंग हुई। इनमें 2,054 केंद्र स्कूलों में मैप किए गए, जबकि 211 केंद्र 200 मीटर के दायरे में मिले। बदायूं में 2,929 में से 2,882 केंद्रों की मैपिंग हुई। 1,564 स्कूलों में मैप किए गए और 713 केंद्र 200 मीटर के भीतर मिले। पीलीभीत में 1,960 में से 1,959 केंद्रों की मैपिंग हुई। 1,123 स्कूलों में मैप किए गए और 274 केंद्र 200 मीटर के दायरे में मिले। लखीमपुर खीरी में 3,556 में से 3,173 की मैपिंग हुई। 2,620 स्कूलों में मैप किए गए और 218 केंद्र 200 मीटर के भीतर मिले। शाहजहांपुर में 2,911 में से 2,578 की मैपिंग हुई। 2,294 स्कूलों में मैप किए गए और 119 केंद्र दायरे में मिले。
(0)Comments