Faridabad News: प्रतापगढ़ डंपिंग यार्ड में कूड़ा ले जा रहे ट्रकों को प्रदर्शनकारियों ने रोका

Faridabad News: प्रतापगढ़ डंपिंग यार्ड में कूड़ा ले जा रहे ट्रकों को प्रदर्शनकारियों ने रोका
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
लोगों का आरोप, बड़ी मात्रा में कूड़ा डालने से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है विरोध के दौरान विधायक सतीश फागना भी मौजूद रहे अमर उजाला ब्यूरो फरीदाबाद। प्रतापगढ़ डंपिंग यार्ड में शहर का कूड़ा डालने के विरोध में सेक्टर-56 के लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कचरा लेकर पहुंच रहे ट्रकों को रोक दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बड़ी मात्रा में कचरा प्रतापगढ़ में ही डाला जा रहा है। इससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विरोध के दौरान एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश फागना भी प्रदर्शनकारियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कूड़ा लेकर पहुंची करीब 15 गाड़ियों को वापस भेज दिया। लोगों का कहना था कि डंपिंग यार्ड में क्षमता से अधिक कचरा पहुंचने के कारण स्थिति लगातार खराब हो रही है। दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों के लिए घरों में रहना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से कचरे की मात्रा नियंत्रित करने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। विधायक सतीश फागना ने कहा कि प्रतापगढ़ डंपिंग यार्ड में रोजाना करीब 40 से 45 कूड़े से भरे ट्रक पहुंच रहे हैं। इतनी बड़ी मात्रा में कचरा आने से पूरा क्षेत्र बदबू से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि यहां प्रतिदिन केवल चार से पांच गाड़ियां ही कूड़ा डालने के लिए आनी चाहिए। विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि कचरा प्रबंधन की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी न हो। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.