जमुई में पहली बार महिला IPS बनीं SDPO: दीप्ति मोनाली ने संभाला पदभार, बोलीं- महिला सुरक्षा और लोगों का विश्वास बढ़ाना प्राथमिकता

जमुई में पहली बार महिला IPS बनीं SDPO: दीप्ति मोनाली ने संभाला पदभार, बोलीं- महिला सुरक्षा और लोगों का विश्वास बढ़ाना प्राथमिकता
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
जमुई जिले के पुलिस विभाग में मंगलवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। 2024 बैच की IPS अधिकारी दीप्ति मोनाली ने जमुई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) का पदभार संभाला। वह जमुई में SDPO बनने वाली पहली महिला IPS अधिकारी हैं। उन्होंने साइबर डीएसपी और प्रभारी SDPO पदभार संभालने के बाद नई SDPO दीप्ति मोनाली ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि अपराध रोकना, महिला सुरक्षा, पुराने मामलों का जल्दी निपटारा करना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना उनकी खास प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं का ठीक से पालन कराया जाएगा। अपराधियों और गलत काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। दीप्ति मोनाली ने पुराने और अटके हुए मामलों को जल्द निपटाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि थानों में अपनी समस्या लेकर आने वाले शिकायतकर्ताओं की बातों को जल्दी और सही तरीके से हल किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाकर पुलिसिंग को और मजबूत किया जाएगा। अपराध रोकने के साथ-साथ महिला सुरक्षा और लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ाना भी उनकी प्राथमिकता होगी। दीप्ति मोनाली इससे पहले सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर थीं। अब उन्हें जमुई SDPO की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पदभार संभालने के साथ ही जमुई अनुमंडल को पहली बार महिला IPS अधिकारी के रूप में SDPO मिली हैं। अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.