राज्य स्तरीय कबड्डी के लिए जामताड़ा की टीम तैयार, 28 खिलाड़ियों का चयन

राज्य स्तरीय कबड्डी के लिए जामताड़ा की टीम तैयार, 28 खिलाड़ियों का चयन
View on original source
Category: Sports
Share
Archive
Like
120 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, साहिबगंज में 12 से 14 सितंबर तक होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता उदय किशोर सिंह, जामताड़ा। जामताड़ा के कबड्डी खिलाड़ियों के लिए रविवार का दिन उत्साह और उम्मीदों से भरा रहा। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में जामताड़ा जिला कबड्डी संघ की ओर से झारखंड राज्य जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता-2026 के लिए जिला टीम का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। जामताड़ा कॉलेज ग्राउंड में हुए ट्रायल में जिले के 120 से अधिक बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक, खेल क्षमता, फुर्ती और मैदान पर प्रदर्शन को परखा गया। चयन समिति ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले 28 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया, जिसमें बालक वर्ग के 14 और बालिका वर्ग के 14 खिलाड़ी शामिल हैं। चयनित खिलाड़ी अब 12 से 14 सितंबर तक साहिबगंज में आयोजित होने वाली झारखंड राज्य जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता-2026 में जामताड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल के दौरान जामताड़ा जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन डॉ. डी.डी. भंडारी, सचिव करन कुमार राऊत, वरीय उपाध्यक्ष डॉ. चंचल भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष सलिल कुमार, कोषाध्यक्ष शुभम सोलंकी, उपाध्यक्ष अनीश रंजन, संयुक्त सचिव दीपक रजक, आबिद अंसारी, सरोज यादव, विवेक रजक और अभिषेक दुबे सहित संघ के पदाधिकारी एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे। जिला कबड्डी संघ की अध्यक्ष मीरा मिश्रा ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और जामताड़ा का नाम रोशन करें। वहीं, संघ के सचिव करन कुमार राऊत ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की तैयारी को और मजबूत करने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में जिले के राष्ट्रीय खिलाड़ी हरि सोनकर, राज सोनकर, विनोद प्रसाद, झूलन सिंह और अविनाश रावत प्रशिक्षक की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर तकनीक, फिटनेस और प्रतियोगिता के दबाव से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.