Basti News: सीनियर महिला कबड्डी टीम का मंडलीय ट्रायल आज

Basti News: सीनियर महिला कबड्डी टीम का मंडलीय ट्रायल आज
View on original source
Category: Sports
Share
Archive
Like
बस्ती। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी। इसके लिए सोमवार से शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल कराया गया। इसमें महिला खिलाड़ियों ने खेल कौशल और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को आयोजित मंडलीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन टीम में होगा। बताया कि मंडल ट्रायल में सफल टीम खिलाड़ियों को 15 से 17 तक सहारनपुर में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। संवाद

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.