BIG BREAKING: हरे धनिया व्यापारी की गोली मारकर हत्या, तीन हमलावरों ने बरसाईं 7 गोलियां

BIG BREAKING: हरे धनिया व्यापारी की गोली मारकर हत्या, तीन हमलावरों ने बरसाईं 7 गोलियां
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
Delhi दिल्ली। राजधानी दिल्ली की आजादपुर मंडी में देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां हरे धनिया का कारोबार करने वाले व्यापारी मोहम्मद आलम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मंडी में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने व्यापारी पर करीब सात गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक मोहम्मद आलम जहांगीरपुरी इलाके के रहने वाले थे और आजादपुर मंडी में हरा धनिया बेचने का कारोबार करते थे। वारदात मंगलवार देर रात करीब 2 बजे मंडी परिसर में हुई। राजधानी दिल्ली की आजादपुर मंडी में देर रात सनसनीखेजसामने आई है। यहां हरे धनिया का कारोबार करने वाले व्यापारी मोहम्मद आलम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मंडी में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने व्यापारी पर करीब सात गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक मोहम्मद आलम जहांगीरपुरी इलाके के रहने वाले थे और आजादपुर मंडी में हरा धनिया बेचने का कारोबार करते थे। वारदात मंगलवार देर रात करीब 2 बजे मंडी परिसर में हुई। बताया जा रहा है कि घटना के समय मोहम्मद आलम मंडी में मौजूद थे। तभी हेलमेट पहने तीन हमलावर वहां पहुंचे। इनमें एक महिला और दो युवक शामिल बताए जा रहे हैं। तीनों आरोपी पैदल आए थे और उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था। आरोप है कि हमलावरों ने व्यापारी को निशाना बनाकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ गोलीबारी में करीब सात गोलियां चलने की बात सामने आई है। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद आलम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद फरार हुए आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद आदर्श नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच टीम आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी वारदात से पहले कहां मौजूद थे और हत्या के बाद किस रास्ते से फरार हुए। इसके अलावा मृतक के परिवार और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मंडी की सुरक्षा पर उठे सवाल आजादपुर मंडी देश की सबसे बड़ी सब्जी मंडियों में से एक है। यहां देर रात हुई इस हत्या के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। व्यापारियों में भी इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, कारोबारी विवाद या अन्य किसी कारण की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि CCTV और अन्य जांच के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा करने की कोशिश की जाएगी।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.