अनुदेशक : 49 पद के लिए बुलाए 147, आए सिर्फ 17

अनुदेशक : 49 पद के लिए बुलाए 147, आए सिर्फ 17
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
ईसीसीई एजुकेटर के 209 पदों और तकनीकी अनुदेशकों के 49 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए साढ़े तीन हजार से अधिक आवेदन आए थे। जून के अंत में पहली सूची के आधार पर अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। अब साक्षात्कार कराए गए हैं। एजुकेटर पद के लिए तीन गुना यानी 627 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनके साक्षात्कार डायट में 1 से 3 सितंबर तक हुए। इनमें 262 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। अनुदेशकों का साक्षात्कार 5 सितंबर को होना था, लेकिन शिक्षक दिवस के कारण स्थगित करना पड़ा था। अनुदेशक के अब साक्षात्कार हो गए हैं। प्रभारी जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) एवं खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल ने बताया कि तकनीकी अनुदेशकों के 49 पदों पर चयन होना है। इसके लिए 147 अभ्यर्थी बुलाए गए थे, जिनमें से 17 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार में शामिल होने के लिए उपस्थित हुए। जिन अभ्यर्थियों ने एजुकेटर और अनुदेशक पद के लिए साक्षात्कार दिया है, उन सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण कराया जाना शुरू कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि साक्षात्कार देने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर वरीयता सूची बनाकर परिणाम घोषित कर देंगे।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.