कस्टमर केयर अधिकारी बनकर करते थे साइबर ठगी, पालाजोरी से दो गिरफ्तार

कस्टमर केयर अधिकारी बनकर करते थे साइबर ठगी, पालाजोरी से दो गिरफ्तार
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर करते थे संपर्क पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पालाजोरी क्षेत्र में कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी विभिन्न कंपनियों और सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी तरीके से फ्लिपकार्ट-अमेजन पे के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी व गूगल पर फोन-पे कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों से संपर्क करते थे. इसके अलावा पीएम किसान योजना के नाम पर भी ठगी करने की बात सामने आयी है. जांच के बाद दोनों आरोपित गिरफ्तार सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपियों से बरामद मोबाइल फोन व सिम कार्ड की जांच में साइबर ठगी में उनकी संलिप्तता मिली है. कई राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें तकनीकी जांच में जब्त मोबाइल नंबर और आइएमइआइ नंबरों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज होने की बात सामने आयी है. छापेमारी में पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किये हैं. बरामद सामानों की तकनीकी जांच जारी है. पुलिस टीम में ये रहे शामिल छापेमारी टीम में साइबर थाना के इंस्पेक्टर नागेन्द्र कुमार मंडल, पालाजोरी थाना प्रभारी संजय कुमार सहित दोनों थानों की पुलिस टीम शामिल थी.

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.