जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कॉमर्स एवं प्रबंधन, आर्ट व कंप्यूटर विभाग की ओर से कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कविता, भाषण सहित अन्य गतिविधियों से अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि एक शिक्षक न केवल विद्यार्थी का प्राध्यापक नहीं, बल्कि अभिभावक की तरह उसका सहयोग करते हुए दोहरी भूमिका का निर्वाह करता है। गुरु ही शिष्य को काबिल बनाकर उसके जीवन का राह प्रशस्त करता है। महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक विद्यार्थियों के लिए व्यक्तिगत व कॉलेज स्तर पर मार्गदर्शन के लिए हमेशा उपलब्ध है।
उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य व ईमानदारी के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। वहीं, व्यक्तिगत हित के साथ समाज हित के लिए भी कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि शिक्षक दिवस महाविद्यालय में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है, जिसमें विद्यार्थी अपने शिक्षकों का आभार प्रकट करते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों ने केक काटकर व पुष्पगुच्छ देकर शिक्षकों का सम्मान किया।
शिक्षकों व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में समन्वय, संगठन तथा समूह भावना वृद्धि में कारगर हैं। कार्यक्रम में डॉ. अनिता, डॉ. एमएल सिंगला, डॉ. विजय चावला, डॉ. राखी, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. गौरव बरेजा, डॉ. वीरा रानी, प्रो. हीना, प्रो. शीतल, प्रो. गरिमा, डॉ. वीएस ढिल्लो सहित अन्य उपस्थित रहे।
(0)Comments