Faridabad News: मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने किया पौधरोपण

Faridabad News: मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने किया पौधरोपण
View on original source
Category: Blend
Share
Archive
Like
फरीदाबाद । नगर निगम की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने एनआईटी -5 स्थित अपने कैंप कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का संदेश दिया। मेयर जोशी ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। अधिक से अधिक पौधरोपण करने से न केवल शहर को हरा-भरा बनाया जा सकता है, बल्कि स्वच्छ वायु और स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल भी करें। इस अवसर पर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने कहा कि स्वच्छ और हरित फरीदाबाद के लिए पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण को जनअभियान बनाकर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। -- -- --

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.