वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कुपोषण के खिलाफ राष्ट्रीय सेवा भारती उत्तर प्रदेश ने सोमवार से 'सुपोषित भारत अभियान' शुरू किया। बनारस सहित प्रदेश में बच्चों से किशोरियों तक पोषण जांच हागी। बनारस के दस स्लम बस्तियों को चिन्हित किया गया है। सोमवार को लखनऊ में उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने अभियान के पोस्टर का विमोचन कर औपचारिक शुभारंभ किया। राष्ट्रीय सेवा भारती प्रांतवार सेवा बस्तियों का चयन किया है। अभियान में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग के साथ गर्भवती, धात्री व स्तनपान कराने वाली महिलाओं और किशोरियों की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक जांच होगी। बनारस के धुधैया पोखरा, सोनकर बस्ती शिवनगर, लोढ़ान विश्वनाथ नगर, अनौली प्रेमचंद नगर, मलहिया, हिरामनपुर, सिंहपुर, भितरी, परमानंदपुर और लखिया को अभियान के लिए चिन्हित किया गया है।
(0)Comments