संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 08 Sep 2026 10:01 PM IST
एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण करते आरटीओ। श्रावस्ती। आरटीओ अयोध्या विश्वजीत प्रताप सिंह ने सोमवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कर्मियों को पहचान पत्र पहनकर ही पटल पर बैठने का निर्देश दिया। आरटीओ ने सभी पटलों का भ्रमण कर लोगों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थिति पंजिका, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, प्रवर्तन और फिटनेस पटलों के कार्यों की समीक्षा की। रिकॉर्ड रूम में दस्तावेज को सुव्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए गए। कर्मचारियों को पहचान पत्र पहनने और पटलों पर कार्य संबंधी विवरण पट्टिका लगाने को कहा। आरटीओ ने विभिन्न कार्यों से आने वाले लोगों से भी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एआरटीओ मोहम्मद अजीम सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
(0)Comments