Lakhimpur Khiri News: पसगवां। रविवार शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश सोमवार को भी जारी रही। लगातार बारिश और जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था के चलते पसगवां विकासखंड क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पसगवां में डीसीबी बैंक, कृषि रक्षा इकाई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आवासीय परिसर समेत कई मोहल्ले जलमग्न हो गए। बीआरसी कार्यालय, परिषदीय विद्यालय, कस्तूरबा विद्यालय और हाट बाजार में भी जलभराव की स्थिति रही। जेबीगंज के पीएचसी, बीपैक्स जसमढ़ी, बरखेरियाजाट में कृषि रक्षा इकाई, प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन, रिसोर्स सेंटर और आंगनबाड़ी केंद्र में पानी भर गया। जेबीगंज में जिला सहकारी बैंक, केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज और पुलिस चौकी रोड पर जलभराव से रास्ते दलदल में बदल गए। पुरानी व नई रेलवे क्रॉसिंग के बीच का मार्ग, पिहानी बस अड्डा, स्टेशन रोड, बद्दापुर, नई बस्ती, लखनौरिया, रहजनिया और चपरतला अंडरपास भी पानी से प्रभावित रहे। बरखेरियाजाट, पिपरौला कुंवरपुर और सल्लिया के पंचायत भवनों में भी पानी घुस गया। गोआश्रय स्थल और विवेकानंद मल्टीपरपज पार्क भी जलभराव की चपेट में आ गए。
(0)Comments