छिंदवाड़ा न्यूज: बोलेरो से 6 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, जनपद सदस्य समेत दो आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा न्यूज: बोलेरो से 6 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, जनपद सदस्य समेत दो आरोपी गिरफ्तार
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
देलाखारी चौकी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सफेद बोलेरो वाहन से अंग्रेजी शराब की 6 पेटियां जब्त की हैं। पुलिस ने मामले में सांगाखेड़ा क्षेत्र के जनपद सदस्य नारायण पिता जबू सिंह भोपा और रामसिंह पिता सुमर सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रोका बोलेरो वाहन पुलिस के अनुसार, देलाखारी चौकी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सांगाखेड़ा क्षेत्र में बोलेरो वाहन से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी रविंद्र पवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने संदिग्ध सफेद बोलेरो क्रमांक MP 44 BC 1658 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से अंग्रेजी शराब की 6 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने शराब जब्त करने के साथ बोलेरो वाहन को भी कब्जे में ले लिया। पढे़ं: 'कभी दवा, कभी पानी तो कभी शराब जहरीली': सागर कांड पर राहुल गांधी का एमपी सरकार पर निशाना, क्या-क्या कहा? जनपद सदस्य का नाम सामने आने से मामला चर्चा में पुलिस कार्रवाई में सांगाखेड़ा के जनपद सदस्य नारायण पिता जबू सिंह भोपा का नाम सामने आने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। पुलिस ने नारायण और रामसिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया। धारा 34(2) में केस, दोनों जेल भेजे पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में देलाखारी चौकी प्रभारी रविंद्र पवार, मधु कुलस्ते, प्रमोद उइके और भीम सिंह परते की भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.