Raebareli News: गंगा में उफान से सहमे लोग

Raebareli News: गंगा में उफान से सहमे लोग
View on original source
Category: Tourism
Share
Archive
Like
गंगा में उफान आने से क्षेत्रीय प्रशासन हरकत में आ गया है। डलमऊ के कटरी क्षेत्र के गांवों में लोग बाढ़ की आशंका से डरे हुए हैं। डलमऊ में शनिवार को गंगा का जलस्तर घटकर 98.180 मीटर पर आ गया था, लेकिन रविवार को नरौरा बांध से पानी छोड़ा गया। इस कारण गंगा में उफान आ गया। जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ के अनुसार सोमवार को गंगा चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर को पार करते हुए 98. 450 मीटर पर पहुंच गई। जलस्तर बढ़ने से चक मलिक भीटी, जहांगीराबाद, जमाल नगर, मोहद्दीनपुर, पूरे डगरी, पूरे पवारन, अंबहा, बबुरा, पूरे रेवती सिंह में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने का खतरा मंडराने लगा है। गांव के महादेव, साजन यादव, अभय पांडे, सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार से गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। हजारों बीघे में फैली धान, सब्जी, उड़द और चारे की फसल जलमग्न हो गई है। क्षेत्रीय प्रशासन की ओर से अभी तक नाव की व्यवस्था नहीं की गई है। उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह ने बताया कि बाढ़ चौकियों को सक्रिय करते हुए क्षेत्रीय लेखपालों को जलस्तर पर निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। डलमऊ के रानी शिवाला घाट पर गंगा का बढ़ता जलस्तर। डलमऊ के रानी शिवाला घाट पर गंगा का बढ़ता जलस्तर।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.