Jhansi News: सुराग तलाशने में उलझी पुलिस, अब क्राइम सीन रिक्रिएशन का सहारा

Jhansi News: सुराग तलाशने में उलझी पुलिस, अब क्राइम सीन रिक्रिएशन का सहारा
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
अमर उजाला ब्यूरो झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी में बुजुर्ग दंपती विश्वनाथ पाल एवं भुवन देवी की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस उलझी है। लंबी पूछताछ, सर्विलांस और सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बावजूद पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी। गुत्थी सुलझाने के लिए अब पुलिस ने मेडिको लीगल विशेषज्ञों की मदद समेत क्राइम सीन रिक्रिएट करने की तैयारी में है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला से भी मदद मांगी गई है। 30 अगस्त को दंपती का शव गोविंदपुरी स्थित घर में जमीन पर पड़ा मिला था। शव देखने पर करीब 5-7 दिन पहले हत्या की बात मालूम चली। इसके बाद से पुलिस इसे सुलझाने में चकरघिन्नी हुई है। सर्विलांस टीम से भी जांच में निर्णायक मदद नहीं मिल सकी। पुलिस ने सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इनसे भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस पारिवारिक सदस्य पर शक जता रही थी लेकिन, छानबीन में यह लीड भी टूट गई। पुलिस के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती यह पता लगाना है कि घटना के समय घर में कौन मौजूद था। दंपती पर हमला किस तरह और किस वस्तु से किया गया। घटना स्थल से भी पुलिस को कोई आलाकत्ल नहीं मिला। ऐसे में पुलिस ने मेडिको लीगल विशेषज्ञों की मदद के साथ क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी में है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला को पत्र भेजा है। एसएसपी विकास कुमार का कहना है कि क्राइम सीन रिक्रिएशन और घटनास्थल पर मिले साक्ष्य को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जोड़कर वारदात का क्रम समझने में मदद मिलने की उम्मीद है। जमीन पर गिरा सीलिंग पंखा भी जांच का पहलू पुलिस को दोनों शवों के पास ही छत से गिरा सीलिंग पंखा भी मिला। ऐसे में उससे चोट लगने की आशंका भी जताई जा रही लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की वजह से यह थ्योरी भी दमदार साबित नहीं हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विश्वनाथ के सिर में तीन और भुवन देवी के सिर में दो गहरे घाव मिले थे। दोनों के जबड़े भी टूटे थे। रिपोर्ट के मुताबिक मौत सिर में आई गंभीर चोटों के कारण हुई। चोटें मौत से पहले की थीं। इन चोटों को वजनी वस्तु के प्रहार से होना बताया गया है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पंखा गिरने से लगी चोट की बजाय किसी भारी वस्तु से किए गए प्रहार की ओर इशारा करती है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.