Yamuna Nagar News: एनसीसी में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों में उत्साह

Yamuna Nagar News: एनसीसी में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों में उत्साह
View on original source
Category: Blend
Share
Archive
Like
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज में सोमवार को एनसीसी के नए कैडेट की चयन प्रक्रिया करवाई गई। चयन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों में एनसीसी से जुड़ने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। चयन प्रक्रिया के दौरान शारीरिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता समेत निर्धारित विभिन्न मानकों के आधार पर विद्यार्थियों की योग्यता परखी गई। विभिन्न शारीरिक चुनौती गतिविधियों में विद्यार्थियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एनसीसी कैडेट्स के रूप में चयनित किया गया। चयनित कैडेट को प्राचार्या डॉ. करुणा ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। साथ ही उनमें राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की भावना भी मजबूत होती है। एनसीसी अधिकारी कैप्टन अनिल कुमार ने चयनित कैडेट्स का स्वागत करते हुए उन्हें नियमित रूप से प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी के आदर्शों को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों को इन्हें अपने दैनिक जीवन में भी अपनाना चाहिए। उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। महाविद्यालय प्रशासन और एनसीसी इकाई के अधिकारियों ने चयनित कैडेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.